भागवत कथा सुनने से होगी सच्चे सुख की अनुभूति
बलिया, जून 14 -- नगरा। अयोध्या से पधारे विनय दास भक्तमाली ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र करने से मानव जीवन का कल्याण संभव है। कथा के माध्यम से व्यक्ति के मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। क्षेत्र के बछईपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शनिवार की शाम प्रवचन में भक्तमाली ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में जहां लोग मानसिक तनाव और अशांति से जूझ रहे हैं, वहीं भागवत कथा उन्हें आंतरिक शांति और सच्चे सुख की अनुभूति कराती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है और वह धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है। इस मौके पर विनोद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह, विजय शंकर सिंह, सुरेन्द्र कुमार गुप्त, बबन यादव आदि थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.