बरेली, मार्च 27 -- फतेहगंज पश्चिमी। श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही इस लोक के साथ परलोक भी सुधर जाता है। ये प्रसंग पिछले सात दिनों से श्रीभागवत कथा सुना रहे कथावाचक अवध किशोर त्रिपाठी ने बताया।सीतापुर के नैमिष धाम से कस्बा के मोहल्ला भिटौरा में पहुंचे कथावाचक ने अंतिम दिन गुरुवार को कहा गुरु वही है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। उन्होंने भागवत कथा के आठ दिन के सृष्टि रचना,राधा कृष्ण जन्म,कंस,जरासन, काल यौवन वध की कथा सुनाकर पंडाल में मौजूद श्रोताओं को भाव विभोर हो गए। आयोजक राजीव मिश्रा ने बताया शुक्रवार को यज्ञ के बाद भंडारे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...