गंगापार, मई 23 -- डोहरिया गांव के भृंगारी गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत महापुराण के प्रथम दिन कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक डॉ रामानंद ने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से मानव का कल्याण हो जाता है, उसके अंतर्मन जो भी बुराइयां होती हैं, सभी नष्ट हो जाती हैं। कथावाचक ने भागवत कथा महापुराण में वर्णित पांडवों तथा कौरव की लड़ाई किस बात की थी इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी का हक कभी मारना नहीं चाहिए। कथा श्रवण में ओम प्रकाश तिवारी, शीतला प्रसाद तिवारी, दुर्गा तिवारी, सुशीला तिवारी मनोज कुमार तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...