गंगापार, फरवरी 27 -- मिश्रपुर गांव में चल रही भागवत कथा भगवान के पांचवे दिन कथा सुनने वालों की भारी भीड़ रही। कथावाचक पंडित कमला शंकर शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के नामकरण से लेकर बाल रूप का वर्णन करते हुए कहा जब श्री कृष्ण व बलराम बाल्यावस्था में पहुंचे तो उनके नामकरण के लिए माता यशोदा और पिता नंद जी ने ऋषि गर्ग को बुलाकर नामकरण करने को कहा। ऋषि गर्ग ने कहा कि बलराम तो काफी बलशाली होगा लेकिन श्री कृष्णा चोरों का सरदार होगा। गर्ग की बात सुन माता यशोदा नंद बहुत दुखी हुए। जब श्री कृष्ण बड़े हुए तो बलराम भैया के साथ जंगल में गाय चराने जाने लगे जहां वह माखन की चोरी करने लगे। हे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...