मिर्जापुर, मार्च 22 -- लालगंज। क्षेत्र के नदौली करौदी गांव में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव में भ्रमण किया। भजन-कीर्तन के बीच निकाली गई कलश यात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कथा व्यास ब्रह्मानंद महाराज ने पहले दिन धुंधकारी प्रसंग की कथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने बताया कि धुंधकारी अपने जीवन में विषय-विकारों, लोभ और कुसंगति में फंस गया था। गलत आचरण के कारण परिवार और समाज से उसका संबंध टूटता गया। मृत्यु के बाद उसे प्रेत योनि में कष्ट भोगना पड़ा और वह मुक्ति के लिए भटकता रहा। महाराज ने कहा कि धुंधकारी के उद्धार के लिए उसके भाई गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। सात दिनों तक कथा श्रवण के प्रभाव से धुंधकारी को मोक्ष प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह प्रसंग इस बात का प्रती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.