भागवत कथा सुनने से कलियुग में सभी पाप हो जाते नष्ट
चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के सिकरी में रिटायर शिक्षक विजयपाल सिंह व हेमराज सिंह के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास बालकृष्ण भार्गव ने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण कलियुग में कल्पवृक्ष के समान है। इसके श्रवण से दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार के संताप मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा अमृत के समान है। श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्र चेतना, सांस्कृतिक आत्मबोध और युवा शक्ति के लिए सनातन के प्रति प्रेरक संदेश देती है। राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना के साथ कथा रसपान कर आध्यात्मिक और वैचारिक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह भी पढ़ें- चितरा : सहरजोरी में भक्तिरस की अविरल धारा कथाव्यास ने कहा कि हर युग में मातृशक्ति को अपमानित करने वाले दुर्योधन, रावण, कंस जैसे महान राजाओं को भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.