चंदौली, अप्रैल 11 -- चहनिया। क्षेत्र के सैफपुर सहेपुर में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ है। पहले दिन विधि विधान से महाराज जी के नेतृत्व में कथा शुरू किया गया। इस दौरान भागवत कथा सुनने के लिये देर शाम तक लोग मंत्र मुग्ध होकर कथा का आनंद उठाया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। कथा व्यास श्री सुंदरराज यति (यतिराज) स्वामी जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से भगवान की लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। पूज्य श्री सुंदरराज यति (यतिराज) स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान का नाम श्रीमुख पर आने से सारे मन की विकार दूर हो जाता हैद्ध श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य से होता है। इस मौके पर अबंरीश सिंह भोला, दीपू सिंह, पंकज मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.