भागलपुर, मार्च 23 -- चैत नवरात्र के अवसर पर शाहाबाद चौक प्रांगण में स्थित चैती दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारीं कथावाचिका प्रियंका किशोरी के प्रवचन सुनने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। स्थानीय के साथ-साथ दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचकर कथा का आनंद ले रहे हैं। कथावाचिका ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इससे मन को शांति, जीवन का उद्धार और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने भक्ति महारानी की कथा, धुंधकारी का जन्म एवं मोक्ष उद्धार का विस्तार से वर्णन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...