फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- टूंडला, नगर की विद्यासम्बर्द्धिनी धर्मशाला में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कथा व्यास ने भगवान शिव और पार्वती विवाह की कथा का वर्णन किया गया। जिसको सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। कथा व्यास नर हरिदास महाराज ने कहा कि माता पार्वती ने घोर तप किया, तब उनको भगवान शिव के रूप में पति मिले थे। जब माता पार्वती के पिता ने भगवान शिव के साथ उनका विवाह तय कर दिया तो भगवान शिव अपनी बारात लेकर पार्वती के घर पहुंचे। उनकी बारात लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मां अनुसुईया की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि ब्रम्हा, विष्णु और महेश तीनों मिलकर मां अनुसुईया के घर गए और उनसे कहा कि वे तीनों उनका स्तनपान करना चाहते हैं। अनुसुईया ने तीनों को अपने तप से बालक बना दिया और उनको स्तनपान कराया। इस मौके पर कथा सुनने व...