बागेश्वर, अप्रैल 29 -- कपकोट। भनार घाटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनूली-लाथी स्थित श्री श्री 1008 बंजैंण देवता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण कथा सुनने को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने भगवान बंजैंण देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनना अत्यंत पुण्य का कार्य है। भक्तों ने भगवान नारायण तथा श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप का श्रवण किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण के 24 अवतारों तथा उनके अलौकिक रूपों का वर्णन किया गया इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, लक्ष्मण देव, विक्की देवली, कुंदन सिंह कोरंगा, देवी दत्त पाठक...