जौनपुर, दिसम्बर 21 -- खेतासराय। आदर्श भारती महाविद्यालय में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा श्रवण के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुन श्रोता झूम उठे। कथा व्यास पं.अखिलेश चंद्र मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारे से गूंज उठा। कथा व्यास ने कहा कि इंसान के हर मुसीबत में भगवान ही साथ देते हैं। परन्तु इंसान मोहमाया में भगवान को भूल जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जेल के ताले अपने आप खुल गए। देवकी और वासुदेव की बेड़ियां खुल गई। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने सोहर गीत गाया। कथा वाचक ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की भी कथा सुनाई। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा के आयोजक कालेज के प्रबंधक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.