औरैया, मार्च 28 -- फफूंद। बाबरपुर रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य अर्पण द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ। इसके बाद भंडारे की शुरुआत कर देर रात तक प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.