इटावा औरैया, मार्च 28 -- लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन अवसर पर आयोजक राम गोविंद तिवारी ने दो गरीब कन्याओं का विवाह कराया, जिन्हें दहेज के रूप में सारा सामान दिया गया।पूर्व प्रधान राम गोविंद तिवारी ने गांव की अंजलि की भिखेपुर के देव से व शिल्पी निवासी अर्जुन नगर पक्का बाग की बरालोकपुर निवासी मनमोहन के साथ विवाह कराया गया। दो कन्याओं का कराया गया विवाह, साधु संतों ने दिया आशीर्वाद। कथा पंडाल में पूरे विधि विधान के साथ विवाह कराया गया। मौजूद साधु संतों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। कथा के दौरान भजनों और संकीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर रमाकांत शुक्ला, श्याम तिवारी, सोनू तिवारी, लालू, सहित अन्य लोग व्यवस्थाओं में लगे रहे। कार्यक्रम में यजमान पूर्व प्रधान राम गोविंद तिवारी एवं उनका ...