औरैया, मार्च 16 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बे के महावीर धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन विश्व शांति और सर्वकल्याण की कामना के साथ हुआ। समापन के अवसर पर हवन-यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सबसे पहले कन्याओं और संत-महात्माओं को भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंडाल में बैठाकर प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई थी, जबकि युवाओं ने प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी संभाली। देर रात तक भंडारा चलता रहा। कथा व्यास आचार्य पं. सत्य किशोर पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की भावना उत्पन्न होती है और जीवन में सत्कर्म की प्रेरणा मिलती है। समापन अवसर पर यजमान सुरेंद्र कुमार तिवारी व उनकी पत्नी रमाकांति ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.