भागवत कथा समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
औरैया, मई 28 -- कंचौसी, संवाददाता। क्षेत्र के घसापुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समापन अवसर पर व्यास पीठ से आचार्य सतीश भाई जी ने कहा कि मनुष्य को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त होने के लिए भक्ति मार्ग अपनाकर सत्कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध होता है, वहीं व्यक्ति को आत्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं तथा व्यक्ति के विचार और आचरण में सकारात्मक परिवर्तन आता है। आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भवसागर से पार लगाने वाला है। इसके श्रवण मात्र से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.