हरदोई, मार्च 21 -- पचदेवरा। क्षेत्र के हथौड़ा गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा पांचाल घाट के लिए ढोल नगाड़ों के साथ-साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। कथा के दौरान व्यास पंडित वशिष्ठ महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी उपनिषदों का सार है। उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाई। कहा कि यदि आज भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण पूर्ण मनोयोग के साथ किया जाए तो मानव का कल्याण हो जाता है। वह भगवान के परमधाम को प्राप्त करता है। कथा के दौरान राधेश्याम मिश्रा, सुभाष सिंह, विशंभर सिंह, अजीत प्रधान हथौड़ा व क्षेत्र के सम्मानित लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.