दुमका, अप्रैल 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-मंडलडीह गांव में झारखंड मोड़ मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचिका वृन्दावन धाम की पूज्या दिव्या देवी ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही सारे पाप व कष्ट दूर हो जाते हैं। यह मोक्ष प्राप्ति का सबसे उत्तम व सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने वैसे ही लोग यहां आते हैं जिसपर भगवान की कृपा होती है। भागवत कथा के महासागर में जितना डुबकी लगायेंगे भगवन व भक्ति के प्रति विश्वास बढ़ता जाएगा। रोग-शोक, पारिवारिक अशांति को दूर कर आर्थिक समृद्धि और खुशहाली लाता है।कथा प्रवचन में कथा वाचिका ने धुंधकारी व गौकर्ण का वर्णन करते हुए भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताया। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय के भक्ति गीतों से श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.