शामली, मई 23 -- जलालाबाद। नगर के श्री शिवखाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ से पूर्व भव्य संगीतमय कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर सजे-धजे कलश रखकर सहभागिता की। शुक्रवार सवेरे करीब नौ बजे कथा स्थल से कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ पं. प्रणव भारद्वाज द्वारा कराया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। धार्मिक धुनों और संगीतमय भजनों ने पूरे यात्रा मार्ग को भक्तिमय बनाए रखा। यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा धारण किए गए कलश श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य संगीतमय कलश यात्रा नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कलश...