सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। मल्हीपुर रोड स्थित आर्य सिटी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, अष्टादश महापुराण परायण एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के अंतर्गत बुधवार को लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज ने कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने बाल्यकाल में पूतना वध, सकटासुर वध सहित अनेक राक्षसों का संहार कर धर्म की रक्षा की। लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज ने माखन चोरी, कालियामर्दन और गोवर्धन धारण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और आसपास के जिलों व गांवों से आए भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अमित भारद्वाज के निर्देशन में वैदिक विधि से पूज...