अररिया, फरवरी 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 17, श्री जानकी सदन परिसर स्थित समाजसेवी रामप्रकाश प्रसाद के आवासीय परिसर में जारी आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पंडाल भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कथा के दूसरे दिन सोमवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंड़ित श्री नारायण शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य प्रसंग,सृष्टि की उत्पत्ति, तथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मानव जीवन को अज्ञान से ज्ञान की ओर तथा मोह से मोक्ष की ओर ले जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.