भागवत कथा मोक्ष का सीधा मार्ग
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास पर गोमती नगर, विराज खंड-तीन स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, विराजेश्वर पार्क में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास जयप्रकाश तिवारी 'अनुरागी' जी महाराज ने भगवान के 24 अवतारों के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में भागवत के प्रधान श्रोता व वक्ता परीक्षित महाराज व परमहंस सुकदेव महाराज जी की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। आचार्य ने कहा की श्रोता के बिना कोई भी कथा पूर्ण नहीं हो सकती। अतः जो श्रोता बिना किसी व्याकुलता के कथा के मर्म को समझता है, वही भवसागर से पार होता है। यानी मोक्ष प्राप्त करता है। इस अवसर पर कथा आयोजक कैप्टन राजेश कुमार तिवारी, धीरेंद्र शुक्ल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, हरिप्रसाद गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.