गिरडीह, दिसम्बर 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पंडित भागवत मधुरेश बिनोद उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा मोक्ष और मुक्ति दायिका है। मानजोरी में आयोजित तीन दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के मौके पर रविवार रात अपने कथा में पंडित बिनोद उपाध्याय ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वेद व्यास की रचना और सुखदेव जी महाराज द्वारा राजा परिक्षित को सुनाई गई इस कथा को कलियुग में सुनने से प्राणियों को मुक्ति मिलती है। कहा कि भगवान श्री कृष्ण की बहुत लीलाएं हैं। इन लीलाओं के पीछे कई कथा भी वर्णित हैं। भगवान ने तरह तरह की अपनी लीला की रचना कर राक्षसों एवं पापियों को संहार कर जनकल्याणकारी धर्म की स्थापना की है। भगवान की विभिन्न लीलाओं की कथा मनुष्य के कानों में जाने से अनेक प्रकार के पाप दूर होते हैं और कष्टों का निवारण होता है। कहा कि मनुष्य चार पापों से संतप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.