मुरादाबाद, मार्च 29 -- क्षेत्र के नगलिया जट गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन अलीगढ़ से आईं कथा व्यास आरती शास्त्री ने कथा प्रसंग के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया और महिलाओं का सम्मान कर घर को सुंदर बनाने की सीख प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिन घरों में नारी का सम्मान नहीं होता वहां से लक्ष्मी जी दूर रहती हैं और अन्य देवी देवता भी किनारा कर लेते हैं। बिना दैवीय कृपा के इस भौतिक जगत में जीवन यापन करना बहुत कठिन है इसलिए हमें चाहिए कि हम नारी का सम्मान करें नारी ही घर को स्वर्ग सा सुंदर बना सकती है। राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अज्ञानता और अभिमान वश ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया था इस कारण उन्हें श्राप मिला सात दिन के अंदर तेरी मृत्यु नाग के डंसने से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.