औरैया, अप्रैल 19 -- याकूबपुर, संवाददाता। कस्बे में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य आलोक अवस्थी ने भगवान श्रीराम के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के लिए भगवान के मानव रूप में अवतार लेने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा का आयोजन वयोवृद्ध समाजसेवी व सेवानिवृत्त शिक्षक जय राम वर्मा द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें समाजसेविका रामकुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भागवताचार्य ने कहा कि भगवान प्रत्येक युग में धर्म की स्थापना और मानव कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। आलोक अवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.