बांदा, मार्च 12 -- बांदा संवाददाता। शहर के छोटी बाजार स्थित एक लाज में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। चौथे दिन की कथा में कथावाचक राजेंद्र शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। इस पर श्रद्धालुओं ने बधाई गीत भी गाए। गुरुवार के कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। कथावाचक ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों से अत्यधिक मोह पतन का कारण बनता है। कथावाचक ने ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई। भक्तों को बताया कि भगवान नृसिंह ने खंभा फाड़कर प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार की कथा का वर्णन कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भी बधाई गीत गाए। इस दौरान लक्ष्मी गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, अजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.