भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का हुआ अलौकिक वर्णन, उत्सव मनाया
शामली, मई 26 -- जलालाबाद। कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा स्थल में उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को सुनकर भावविभोर हो उठे। इस दौरान संगीतमय उत्सव मनाया गया प्रसाद का वितरण किया गया। जलााबाद के श्री शिव खाटू श्याम मन्दिर मे चल रही श्री भागवत कथा मे कथा व्यास स्वामी विवेकानन्द जी महाराज ने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार और अधर्म बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, कारागार के दृश्य, वासुदेव द्वारा यमुना पार कर नंदगांव पहुंचने तथा भगवान की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ जमकर उत्सव मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.