विकासनगर, मार्च 30 -- बरोटीवाला के विलेज गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक डॉ. सुनील पैन्यूली ने बताया कि भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। इस दौरान गोपाल डोगरा, सुमन प्रसाद रतूड़ी, शैलेश गुलेरी, आशा चौहान, ममता डोगरा, अरुणा रतूड़ी, विमला देवी, रीना डोगरा, विमला देवी, निशा धीमान, संगीता देवी, गुरुमेल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.