औरैया, मई 2 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम दिलीपपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथावाचक महंत श्री श्री 1008 हरभजन दास महाराज ने शुकदेव जी के जन्म और अमर कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति भाव में डूबे रहे। कथावाचक ने कहा कि भगवान की कृपा से ही मनुष्य को कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। मानव जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के उपभोग के लिए नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति और श्रीकृष्ण की प्राप्ति के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य सांसारिक मोह-माया में उलझकर भक्ति मार्ग से दूर होता जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि मनुष्य दृढ़ निश्चय कर ले और सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करे, तो उससे बड़ा कोई सुख नहीं है। भक्ति ही जीवन को...