नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा । भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सेक्टर-19 के मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गरुवार को कथा वाचक आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने शालिग्राम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में शालिग्राम का विग्रह होता है, वह क्षेत्र तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। महाराज ने युवा पीढ़ी को माता-पिता की सेवा, सम्मान और देशभक्ति का संदेश देते हुए कहा कि जिनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उन पर प्रभु की विशेष कृपा होती है। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण को कलियुग के पापों का नाश करने वाला बताते हुए कहा कि इसके श्रवण से भक्ति, शक्ति और मुक्ति की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान महाराज के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी समेत बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.