संभल, अप्रैल 2 -- नगर के गणेश कॉलोनी गली नंबर 10 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस बुधवार को श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया। इस दौरान कथा व्यास स्वामी ओमप्रकाश महाराज ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र और 28 प्रकार के नरकों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान स्वामी जी ने बताया कि भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई, वहीं सुखदेव जी ने 12 वर्षों तक माता के गर्भ में रहकर भगवान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जब वेद व्यास ने उन्हें बाहर आने के लिए कहा, तब सुखदेव जी ने माया से बचने की इच्छा जताई। बाद में भगवान नारायण के आश्वासन के बाद ही उन्होंने जन्म लिया और जन्म लेते ही संसार का त्याग कर दिया। कथा में यह भी बताया गया कि राजा परीक्षित द्वारा ऋषि का अपमान करने के कारण उन्हें श्राप मिला, जिसके चलते भागवत कथा का महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.