सुल्तानपुर, मई 3 -- कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय विकास खण्ड के सरैया पूरे बिसेन गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा है। अयोध्या धाम से आए कथा व्यास दीपेश्वर जी महाराज ने अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। माखन चुराने की चंचलता, कालिया नाग को जमुना जी से रमण्पदीप भेजना, ग्वाल-बालों के साथ उनकी स्नेहमयी क्रीड़ाएं और माता यशोदा के साथ उनके अलौकिक प्रसंगों ने सभी के हृदय को आनंद से भर दिया। इस बीच कई राक्षसों का वध कर उनको मुक्ति प्रदान कर वृंदावन के लोगों को भय से मुक्त किया। कथा के दौरान महाराज ने गोवर्धन पूजन की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भग...