भागवत कथा में बताया गोवर्धन पूजा का महत्व
औरैया, मई 12 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को आचार्य सत्य किशोर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नामकरण, पूतना वध और माखन चोरी की लीलाओं का प्रसंग सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाओं से जहां कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रजवासियों को आनंद और संरक्षण भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति का अहंकार हो गया था। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र पूजा छोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया, जिससे क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रजमंडल में मूसलाधार वर्षा कराई। यह भी पढ़ें- गोवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.