भागवत कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन
उन्नाव, मई 27 -- बीघापुर। अमरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य वेदांती महाराज ने ध्रुव चरित्र, कर्दम-देवहूति और कपिल मुनि के प्रसंग सुनाए। कहा कि सकारात्मकता और साधुता से ईश्वर की प्राप्ति होती है। ध्रुव ने वन में रहकर तपस्या की और नक्षत्र मंडल में स्थान प्राप्त किया, जबकि भोग-विलास में रहने वाले उत्तम का जीवन कष्टमय रहा। कथा में आयोजक पुष्पा शुक्ला, बेचेलाल रावत प्रधान, लाला दीक्षित, अनूप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईश्वर में विश्वास से असंभव भी संभव हो जाता : कृष्ण भारद्वाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.