भागवत कथा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
काशीपुर, जून 5 -- अनुराग, काशीपुर। संडे मार्केट के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को सुखदेव जी महाराज का आगमन हुआ। कथावाचक व्यास रविशंकर भारद्वाज बृजवासी ने विभिन्न अवतारों की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथावाचक ने नरसिंह अवतार, राम अवतार एवं महावतार श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बधाई गीतों के बीच पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया गया। आयोजन स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु उत्सव में झूम उठे। यहां आयोजक शुभम कुमार, पार्षद दीपा पाठक, अनीता मेहरा, सुमन गोसाई, गीता, नीरू, पार्वती, सविता, भावना अग्रवाल, अनिल शर्मा, विमल मित्तल, जीतू कुमार, अमित शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.