आगरा, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के श्रीशंकर सिंह महाविद्यालय परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन बुधवार को कथावाचक ने कंस वध, उद्धव चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक अखिलेश मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के वृंदावन से प्रस्थान के बाद उद्धव चरित्र बखान किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया। महिलाओं ने रुक्मिणी के स्वरूप का कन्यादान लिया। आयोजक महेश यादव ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की। इस दौरान अभिषेक यादव, श्रद्धा यादव, हिमांशु यादव, दीपक मिश्रा, मुकेश कुमार, नरसिंह पाल, प्रदीप यादव, अर्जेश कुमार, उमेश सिंह, हृदेश राठौर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, महेश वर्मा, लक्ष्मण कुशवाहा, वीकेश यादव, विजय पाल सिंह, विपिन शाक्य, सत्यप्रकाश पाल मौजूद र...