जौनपुर, मई 8 -- सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानापट्टी गांव में कमलेश सिंह के आवास परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन गुरुवार की देर शाम कथावाचक पंडित मुरारी श्याम पाण्डेय व्यास' ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गिरिराज गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने देवताओं के राजा इंद्र का अहंकार तोड़कर ब्रजवासियों को बचाने और 56 भोग अर्पित करने का प्रसंग प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कथा के दौरान ही भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाएकथा का महत्व कथावाचक व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुनः स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.