फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के नेवारपर मजरे सिठौरा गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर दिए। गांव निवासी वंदना ने बताया कि 14 मार्च की रात करीब 10 बजे वह गांव में नीरज के घर आयोजित भागवत कथा सुनने गई थीं। उस समय घर में कोई नहीं था और दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने गेट की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे छोटे बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब पांच हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.