औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के गांव गांसीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कंस वध का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक मुकेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की कथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने बताया कि कंस ने मथुरा में अत्याचार फैला रखा था, जिसे समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम (दाऊजी) के साथ मथुरा पहुंचे। मल्ल युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कथावाचक ने ऊधो-गोपी संवाद का भी मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि गोपियां श्रीकृष्ण के विरह में डूबी रहती थीं। ऊधो द्वारा ज्ञान देने पर गोपियों ने भक्ति की महिमा का बखान किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ...