भागवत कथा मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है : चंदन शरण
दुमका, मई 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -जमुआ ब्राह्मण टोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके तीसरे दिन कथा वाचक बाल ब्यास चंदन शरण ने कहा कि भागवत कथा मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है। इस कथा के श्रवण से व्यक्ति का पाप नष्ट होता है, मन निर्मल होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है। रोग-शोक, पारिवारिक अशांति को दूर कर आर्थिक समृद्धि और खुशहाली लाता है। यह जीवन में किये गए सभी पापों से मुक्ति दिलाता है। यहां तक कि भागवत कथा से ग्रह दोष और पितृदोष भी मिट जाता है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू उन्होंने कथा में शिव-पार्वती विवाह का विस्तार से वर्णन किया। मौके पर संबंधित झांकियां भी दिखाई गई। जिससे श्रद्धालु आनंदित हो उठे। कथा पंडाल श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.