कानपुर, अप्रैल 9 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के अनूपपुर भाऊपुर गांव में सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन व पूर्णाहुति के बाद कथा का समापन होने पर श्रद्धालुओं ने भंडारे में देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। मैथा क्षेत्र के अनूपपुर भाऊपुर गांव में बीते सात दिनों से चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कथा व्यास प्रहलाद जी त्रिपाठी महाराज द्वारा कथा समापन के बाद यज्ञ और हवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्थाएं जागृत होती हैं। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.