भागवत कथा दु:खों से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाती है
इटावा औरैया, मार्च 20 -- स्थानीय ब्लॉक महेवा की मुख्यालय ग्राम पंचायत स्थित कालिका मंदिर में चल रही नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा में आचार्य साकेत बिहारी दीक्षित महाराज ने कराल,कलिकाल के कलुषित विचारों से अभिभूत मानव मात्र के हृदय को पवित्र करने वाली श्री मद्भागवत कथा जब मनुष्य के पुण्यों का उदय होता हैं तो भगवान की कथा सुनने को मिलती है। आचार्य ने बताया भक्ति ज्ञान वैराग्य और त्याग ये चारों का समावेश है प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने में ही परम आनंद है। मनुष्य को शुद्ध जीवन जीते हुए मृत्यु को परम सत्य के रूप में स्वीकार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भागवत कथा मन को शुद्ध करने और जीवन के दु:खों से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाती है।कथा के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति-भाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.