भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुनने जुट रहे धर्म प्रेमी
भागलपुर, फरवरी 26 -- प्रखंड की ग्राम पंचायत मिरहट्टी में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुनने धर्म प्रेमी जुट रहे हैं। कथा वाचिका साध्वी निशा भारद्वाज द्वारा किए जा रहे प्रवचन को सुन धर्म प्रेमी भक्ति में ओतप्रोत हो रहे हैं। इनके द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत सुन श्रोता भक्ति की गंगा में गोता लगा रहे हैं। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंचायत के अलावे अगल-बगल पंचायत के धर्मप्रेमी भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.