गिरडीह, फरवरी 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर परिसर में 21 फरवरी से आयोजित होनेवाले लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर खुरचुट्टा भक्ति और उत्साह के माहौल में डूबा हुआ है। यज्ञ स्थल पर एक पखवारा पूर्व ध्वजारोहण के बाद शत प्रतिशत घरों में नियम संयम का पालन कर रहे हैं। श्रद्धालु लहसुन प्याज और मांस मछली, नशा का परित्याग कर दिये हैं और लोग सात्विक भोजन कर रहे हैं। मंदिर परिसर व यज्ञ स्थल से लेकर आसपास के जगहों पर साफ सफाई कर स्वच्छ कर दिया गया है। इस महा यज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से इसकी व्यापक तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में भव्य और आकर्षक यज्ञ शाला का निर्माण कराया गया है। यज्ञ स्थल पर आने-जाने के लिए कई मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया गया है। इस महायज्ञ को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.