गौरीगंज, फरवरी 22 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के नेवादा कनू निवासी विशाल सिंह के आवास पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पं. शशिकांत महराज ने भक्त प्रह्लाद प्रसंग व ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने शुकदेव जी महराज के जन्म की अमर कथा विस्तार से सुनाया। कथा के माध्यम से भगवान विष्णु के वराह अवतार की लीला का वर्णन किया। उन्होंने भगवान के वराह कथा को संतोष व यज्ञ का अवतार बताया। कथा के माध्यम से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के मार्ग पर चलने वाली कथा नारद जी की कथा का भी वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि प्रभु की भक्ति से बढ़कर कोई और सुख सम्पत्ति नहीं है। भगवान की कथा सुनने से जीवन का कल्याण होता है और मोक्ष का मार्ग भी मिलता है। कथा में मुख्य यजमान धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.