मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी। अमर छतौनी माई स्थान परिसर में आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर नगर में बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कथा यजमान दम्पति लालबाबू सिंह ने बताया कि मनरेगा पार्क से जल भरकर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा निकाली थी। उन्होंने बताया कि कथा प्रवचन दस फरवरी से सोलह फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर से संध्या समय तक चलेगा।वाराणसी से पधारे आचार्य सुमन पाण्डेय श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के गूढ रहस्यों से श्रद्धालुओं को परिचित करायेंगे। कथा के अंतराल में प्रसंगों से सम्बंधित आकर्षक झांकियों को देखकर भक्तगण भाव विभोर होंगे। कलश यात्रा में आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.