बांका, फरवरी 23 -- शंभूगंज। प्रखंड क्षेत्र के रूदपैय गांव में आयोजित महारूद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और हवन में शामिल होने पहुंच रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि महारूद्र यज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया जा रहा है। प्रतिदिन हवन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। मेले जैसा दृश्य यज्ञ स्थल पर देखने को मिल रहा है, जहां ग्रामीणों के लिए प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इधर, शंभूगंज प्रखंड के झखरा गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.