भागलपुर, मार्च 20 -- नगर पंचायत सबौर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में बाबूपुर गंगा घाट पर कलश में जल भरकर ढोल बाजे के साथ काफी संख्या में महिलाएं सड़क मार्ग होते हुए कथा स्थल हाई स्कूल मैदान पहुंची। मुख्य यजमान सुजीत कुमार, कथा कमेटी के अध्यक्ष बबलू यादव, सुभाष चंद्र झा, विजय कुमार राज सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर, बरारी पंचायत के रानी तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...