जामताड़ा, मार्च 20 -- भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल फतेहपुर,प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के शिमला डंगाल पंचायत अंतर्गत भुरुनडीहा गांव में श्री श्री 108 सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा में 251 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा भुरुनडीहा गांव से शुरू होकर आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए शीला नदी घाट पहुंची। जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और राधे-राधे के जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा पंडाल पहुंचे। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.