साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलो पंचायत के बियासी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा 10 से 16 अप्रैल तक होगा। कथा वाचक वृंदावन के संजय कृष्ण स्नेह महाराज हैं। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर बियासी गांव का भ्रमण कर पोखर तक गयी। वैदिक मंत्रोच्चारण को साथ पोखर में पूजन कर कलश में जल भर कर वापस कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा वापस आयी। कार्यक्रम स्थल में कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम आयोजक ओम प्रकाश साह ने बताया श्रीमद् भागवत कथा 10-16 अप्रैल तक संचालित होगा। कथा वाचक वृंदावन के संजय कृष्ण स्नेह हैं। इस मौके पर धनेश्वर साह, बिमल साह,अजय साह, पिंकू साह, महिलाल साह आदि थे।फोटो 1, कलश यात्रा में शामिल कथावाचक व आयोजन समिति के लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.