भागवत कथा को लेकर कलशयात्रा निकाली
भागलपुर, अप्रैल 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद वार्ड पांच स्थित जयनगर मुहल्ले में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सोमवार को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। कथा स्थल भगवती स्थान, जयनगर से मिट्टी का कलश लेकर श्रद्धालु महिला और कन्या नमामि गंगा घाट पहुंच कलश में गंगा जल लेकर कथा स्थल पर पहुंच कलश को स्थापित किया। कलशयात्रा में जहां आचार्य अशोक मंडल साथ चल रहे थे। वहीं रथ पर सवार श्री धाम वृंदावन से पधारीं कथावाचिका प्रीति किशोरी चल रही थीं। कलशयात्रा के बाद संध्या में कथावाचिका प्रीति किशोरी ने ज्ञान बैराग भक्ति, गोकर्ण धुंधकारी कथा सुनाई। इस अवसर पर श्री गणेश की झांकी निकाली गई। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.